|
एनकेसी परामर्शदाता - स्नातक शिक्षा
कार्यदल के सदस्य इस प्रकार हैं:
- डा. किरण दातार (अध्यक्ष)
सलाहकार दिल्ली विश्वविद्यालय
- डा. एस.के. गर्ग (सदस्य)
प्रधानाचार्य, दीन दयाल उपाध्याय कालेज, दिल्ली
- डा. मीनाक्षी गोपीनाथ (सदस्य)
प्रधानाचार्य, लेडी श्रीराम कालेज, दिल्ली
- डा. फ्रेजर मैस्कारेनहास (सदस्य)
प्रधानाचार्य, सेंट जेवियर्स कालेज, मुम्बई
- डा. बी.के. मिश्रा (सदस्य)
भूगर्भ विज्ञान विभाग, साइंस कालेज, पटना
- प्रो. प्रशांत रॉय (सदस्य)
प्रेसीडेन्सी कालेज, कोलकाता
- डा. अनिल विल्सन
प्रधानाचार्य, सेन्ट स्टीफन्स कालेज, नई दिल्ली
विचारणीय विषय:
- पाठयक्रम, शिक्षण, बुनियादी सुविधाओं, प्रशासन और सुलभता से जुड़ी समस्याओं, चुनौतियों और सीमाओं की पहचान करना।
- पाठयक्रम, शिक्षण, बुनियादी सुविधाओं, प्रशासन और सुलभता से जुड़ी समस्याओं और चुनौतियों का सामना करने के लिए परिवर्तनों और सुधारों की सिफारिश करना।
- शिक्षण विधियों, पाठयक्रम विकास और अनुसंधान के अवसरों में नए प्रयोगों की सँभावनाएँ तलाश करना।
- स्नातक स्तर की शिक्षा का स्तर उठाने और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के तरीकों का सुझाव देना।
- इस संदर्भ में उपयोगी किसी भी अन्य विषय पर विचार करना।
|
|