|
एनकेसी परामर्शदाता - प्रबंधन शिक्षा
कार्यदल के सदस्य इस प्रकार हैं:
- श्री पी.एम. सिन्हा
पूर्व सीईओ, पेप्सी इंडिया
- प्रो. अमिताभ बोस
पूर्व निदेशक, आईआईएम, कोलकाता
- प्रो. जाहर साहा
पूर्व निदेशक, आईआईएम, अहमदाबाद
- प्रो. के.आर.एस. मूर्ति
पूर्व निदेशक आईआईएम, बंगलूर
विचारणीय विषय:
- पाठयक्रम, शिक्षण, बुनियादी सुविधाओं, प्रशासन और सुलभता से जुड़ी समस्याओं, चुनौतियों और सीमाओं की पहचान करना।
- पाठयक्रम, शिक्षण, बुनियादी सुविधाओं, प्रशासन और सुलभता से जुड़ी समस्याओं और चुनौतियों का सामना करने के लिए परिवर्तनों और सुधारों की सिफारिश करना।
- प्रतिभावान शिक्षकों को आकर्षित करने और उन्हें रोके रखने के तरीकों का पता लगाना।
- प्रबंधन शिक्षा में शोध की परंपरा को बढ़ावा देने और स्थाई रूप देने के उपायों का सुझाव देना।
- पब्लिक सिस्टम (राज्य सरकारों और स्थानीय प्रशासन सहित), नियामक ढाँचों और पब्लिक पॉलिसी के प्रबंधन में शिक्षण और शोध को मज़बूत करने के उपायों पर विचार करना।
- संस्थाओं की स्वायत्ता और जवाबदेही के मुद्दों पर विचार करना।
- समाज के व्यापक संदर्भ में प्रबंधन शिक्षा का स्तर उठाने और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के अभिनव उपायों का सुझाव देना।
- इस संदर्भ में किसी भी अन्य उपयोगी विषय पर विचार करना।
|
|