|
एनकेसी परामर्शदाता - कानूनी शिक्षा
कार्यदल के सदस्य इस प्रकार हैं:
- माननीय न्यायमूर्ति एम. जगन्नाथ राव
पूर्व अध्यक्ष, भारतीय विधि आयोग और पूर्व न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय, भारत
- माननीय न्यायाधीश लीला सेठ
पूर्व मुख्य न्यायाधीश, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय
- प्रो. बी.एस. चिमनी
कुलपति नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जूडीशियल साइंसेज, कोलकाता
- प्रो. माधव मेनन
पूर्व निदेशक, नेशनल जुडीशियल एकेडेमी, भोपाल
- डा. जी मोहन गोपाल
निदेशक, नेशनल जुडीशियल एकेडेमी, भोपाल
विचारणीय विषय:
- पाठयक्रम, शिक्षण, बुनियादी सुविधाओं, प्रशासन और सुलभता से जुड़ी समस्याओं, चुनौतियों और सीमाओं की पहचान करना।
- पाठयक्रम, शिक्षण, बुनियादी सुविधाओं, प्रशासन और सुलभता से जुड़ी समस्याओं और चुनौतियों का सामना करने के लिए परिवर्तनों और सुधारों की सिफारिश करना।
- प्रतिभावान शिक्षकों को आकर्षित करने और उन्हें रोके रखने के तरीकों का पता लगाना।
- कानून के शिक्षकों और कानूनी शिक्षा स्कूलों में शोध की परंपरा का विकास करने के उपायों का सुझाव देना।
- व्यापक सामाजिक संदर्भ में कानूनी शिक्षा का स्तर उठाने और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के अभिनव तरीकों का सुझाव देना।
- शिक्षण और पाठयक्रम में कानूनी शिक्षा के उभरते क्षेत्रों को शामिल करने के तरीकों का सुझाव देना।
- शिक्षा की किस्म और प्रसार को सीमित करने वाले नियामक ढाँचों में निहित समस्याओं की पहचान करना।
- इस संदर्भ में किसी भी अन्य उपयोगी विषय पर विचार करना।
|
|