राष्ट्रीय ज्ञान आयोग जो भी सिफारिशें दे रहा है उनके लिए अधिक से अधिक लोगों की राय शामिल करने के लिए आयोग विविध विध्दानों और हितधारकों से व्यापक विचार-विमर्श करता है। असके लिए आयोग ले कार्यदल और समितियों का गठन किया है, अनेक कार्यशालाएँ और गोष्ठियाँ आयोजित की हैं और सर्वेक्षण कराए हैं। कार्यदल ऐसे क्षेत्रों में गठित किए गए है जिनमें उच्च स्तर पर विशेषज्ञों की लम्बे समय तक भागीदारी अपेक्षित है। गोष्ठियों, कार्यशालाओं और चर्चाओं में व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श करने में मदद मिलती है। सर्वेक्षणों के माध्यम से आयोग देश भर में अपना दायरा बढ़ाना चाहता है।